06 सितंबर 2011 की घटना भारतीय इतिहास में एक ऐसा पड़ाव बन गयी जिसका जब-जब जिक्र आएगा..अमर सिंह को अपनी "विस्मयकारी चालाकी" पर "अविश्वसनीय हंसी" आएगी ।6 सितंबर को अमर सिंह को वोट फॉर नोट मामले में तीसहजारी कोर्ट ने पेश होने को कहा था।अमर सिंह खुद नहीं आए उनके वकील असगर खान अमर सिंह के बीमारी का दलील लेकर कोर्ट पहुंचे।"दलीलों की खतौनी " देखकर जज बिफर पड़ी...कहा कि दो घंटे के भीतर मेडिकल रिपोर्ट के साथ अमर सिंह हाजिर हों।


"बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा था और असगर उसे जोड़ने में लगे थे"।कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने में दो दिन लगेंगे। 12.30 मिनट पर अमर सिंह को हाजिर होना था। लेकिन वकील असगर खान ने कहा अमर सिंह 6 सितंबर यानी पेशी के दिन नहीं आ सकते। इस दलील पर कोर्ट ने कहा अमर सिंह हर हाल में हाजिर हों।मेडिकल रिपोर्ट के साथ हाजिर हों। कोर्ट के तेवर देख 15 किलोमीटर दूर अमर सिंह को भागने का ना तो समय मिला और ना ही जगह।अमर सिंह मेडिकल रिपोर्ट के साथ "अपनी चालाकी" नहीं भूले और अपने वकील को बिना बताए सिर पर पैर रख कर कोर्ट भागे ।अच्छे अच्छों को एक नजर में भांपने वाले अमर सिंह कोर्ट को नहीं भांप पाए।जो अमर सिंह घंटे भर चल नहीं सकते थे ...कोर्ट का करेंट लगते ही उनके के पैरों में पहिए लग गए और हांफते -हांफते कोर्ट पहुंचे।कोर्ट को दैहिक ,दैविक ,भैतिक तापा को समझाने में 45 मिनट लग गए।22 जुलाई 2008 को "सरकार की आजादी " को बचाने वाले अमर सिंह इस 45 मिनट में अपनी आजादी नहीं बचा पाए।और राजनीति की सबसे बड़ी बाजी हार कर जेल पहुंच गए। 13साल सपा की सेवा करने वाले अमर सिंह से मिलने के लिए सपा के नेता 13 सेकेंड नहीं निकाल पाए।"कुर्सी को कौम" बनाकर करोड़ों कूटने वाले अमर सिंह अपनी सफलता के पीछे के शुक्राचार्यों का नाम जुबान पर आते ही तबियत बिगड़ जाती है ।पता नहीं कौन सा रोग है जिसे पत्रकारों को दिखाने के लिए पैंट उतारना पड़ता था।राजनीति को अपने शर्तों पर चलाने वाले अमर सिंह सांसे जेल की घंटी पर चल रही हैं।अमर सिंह जेल जाने से बच जाते अगर लोकतंत्र का ये कुचक्र सरकार को बचाने के लिए नहीं करते। एक गुमनाम गुस्ताखी ने लोकतंत्र की हया पर सियासत की बेशर्मी को इतना ऊंचा उठा दिया कि राजनीति के खोखले संस्कार अनिवार्य सत्ता के तौर पर स्थापित हो गई है । बयानों के बेताज बादशाह को आज अपने दौर की आजमाइश का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है।
Extremely thought-provoking.Appreciate your Candid & highly effective postings on your blog.
ReplyDeleteKeep it up Vijayji. Thanks- Shekhar
Thanks- Shekhar ji
ReplyDelete